Headlines

AAP ने निजी आरोपों पर विपक्ष को घेरा:कहा- पंजाब में विकास से बौखलाए, सीएम की पत्नी पर झूठे आरोपों का कोर्ट में देना होगा जवाब




आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग की पंजाब प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए गए कथित आरोपों को पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद बताते हुए तीखा पलटवार किया है। एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. अरोड़ा ने कहा कि विकास के मुद्दों पर पिछड़ चुका विपक्ष अब ओछी राजनीति और चरित्र हनन पर उतर आया है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान हुए जनहित के कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि पंजाब में हुए अभूतपूर्व विकास से विपक्षी दल पूरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने सरकार की मुख्य उपलब्धियां गिनाईं।हजारों युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देना । घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल जीरो करना। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और खेतों के टेल (आखिरी छोर) तक नहरी पानी पहुंचाना। बिजली आपूर्ति में सुधार और बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा जैसी जन-कल्याणकारी योजनाएं। लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना, नीतिगत विरोध करना और आलोचना करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन किसी की निजी जिंदगी, परिवार और सम्मान पर बेबुनियाद कीचड़ उछालना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” पार्टी फंड के आरोपों को सिरे से नकारा मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) राजवीर सिंह और अन्य करीबियों पर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इन दावों के पीछे कोई ठोस सबूत या दस्तावेज नहीं हैं। उन्होंने पार्टी फंड के नाम पर किसी भी तरह की अवैध मांग या वसूली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल छवि खराब करने की साजिश करार दिया। सुखपाल खैहरा के जीजा को कानूनी नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. अरोड़ा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के जीजा सरदार रणजीत सिंह द्वारा हाल ही में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए झूठे आरोपों को लेकर डॉ. गुरप्रीत कौर मान की ओर से उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा गया है। इस कानूनी नोटिस में सरदार रणजीत सिंह से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। यदि तय समय सीमा के भीतर माफी नहीं मांगी गई, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तथ्यों के साथ बात करे विपक्ष, अन्यथा अदालत देगी जवाब अंत में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने विपक्षी पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि उनके पास सरकार के खिलाफ कोई वास्तविक मुद्दा है, तो उसे तथ्यों और पुख्ता दस्तावेजों के साथ जनता के सामने रखें। सुनी-सुनाई बातों और व्यक्तिगत आक्षेपों के आधार पर राजनीति करना बंद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आप’ किसी की आवाज को दबाना नहीं चाहती, लेकिन झूठे और मनगढ़ंत आरोपों का जवाब अब पूरी तरह से कानूनी तरीके से अदालत में दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *