![]()
कपूरथला की उच्च सुरक्षा वाली मॉडर्न जेल में हवालातियों के दो गुटों के बीच आपसी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस हिंसक टकराव में चार हवालाती घायल हो गए, जिन्हें शनिवार को कड़े सुरक्षा घेरे में मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। घायलों की पहचान जगरूप सिंह, जश्नप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जेल में हुई इस झड़प के बाद इन चारों हवालातियों को शनिवार को अदालत में जज के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि इन सभी का दोबारा से विस्तृत मेडिकल करवाया जाए। अदालत के इन आदेशों के बाद जेल गार्द की विशेष सुरक्षा में चारों घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच की। लाइन में लगने को लेकर शुरू हुआ था विवाद जेल अधिकारियों के मुताबिक, हवालातियों के बीच यह झड़प कुछ दिन पहले हुई थी। घटना की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए एसपी जेल श्यामल ज्योति ने बताया कि जेल के भीतर हवालातियों के बीच यह एक मामूली झड़प थी। लाइन में लगने को लेकर इनके बीच आपस में बहसबाजी शुरू हुई थी, जिसने बाद में झगड़े का रूप ले लिया। जेल परिसर में इस तरह की छोटी-मोटी नोकझोंक और बहस होना सामान्य बात है, यह कोई बड़ा या गंभीर मामला नहीं है।” प्रशासन सामान्य नोकझोंक हुई भले ही जेल प्रशासन इसे एक सामान्य नोकझोंक बता रहा है, लेकिन बाहरी कानूनी प्रक्रिया के तहत स्थानीय पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर थाना कोतवाली पुलिस ने एक रपट (DDR) दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।थाना कोतवाली के एसएचओ (SHO) एसआई लखबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केवल प्राथमिक रपट दर्ज की गई है। अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
कपूरथला मॉडर्न जेल में बंदियों में मारपीट, चार घायल:लाइन में लगने को लेकर हुआ विवाद, घायलों को सिविल अस्पताल में जांच को लाए
