Headlines

HSSC Recruitment Physical Test: Panchkula Surajpur Bypass Closed


पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंद किया गया सूरजपुर-सुखोमाजरी बाइपास मार्ग।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट/दौड़ आयोजित की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पंचकूला में सूरजपुर-सुखोमाजरी बाइपास मार्ग को बंद कर द

.

इस अवधि के दौरान, अमरावती से सुखोमाजरी की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, सुखोमाजरी से अमरावती की ओर जाने वाली दूसरी लेन यातायात के लिए खुली रहेगी।

पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंद किया गया सूरजपुर-सुखोमाजरी बाइपास मार्ग।

पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंद किया गया सूरजपुर-सुखोमाजरी बाइपास मार्ग।

वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस दौरान सूरजपुर-सुखोमाजरी बाइपास मार्ग का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही करें। उन्होंने अनावश्यक भीड़ और संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है।

सभी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का पालन करने तथा मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुसरण करने को कहा गया है। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से भर्ती प्रक्रिया के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और धैर्य व जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *