Headlines

नूंह में दंपती को बंधक बनाया:आठ माह पहले हुई शादी, कार सवारों ने रास्ता रोका; दो आरोपी अरेस्ट, गाड़ी जब्त




हरियाणा के नूंह में एक विवाहिता और उसके पति को मारपीट कर जबरन कार में डालकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर सिटी थाना नूंह पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। उटोन निवासी सुमईया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 21 दिसंबर 2025 को गोलपुरी निवासी नासिर हुसैन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा, जिसके चलते वह अपने पति के साथ किराए के मकान में अलग रहने लगी थी। बाइक पर वापस लौट रहा था दंपती पीड़िता के अनुसार, 14 जुलाई को वह और उसका पति गोलपुरी स्थित ससुराल से दहेज का सामान लेने गए थे। शाम के समय जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी पलड़ी रोड के पास एक कार ने उनकी बाइक का रास्ता रोक लिया। कार सवार चार लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। सिटी थाना नूंह पुलिस ने 16 जुलाई को इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आलम और इरशाद नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। शनिवार महिला आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के कार्यालय पहुंची, लेकिन अवकाश होने के कारण वह एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *