![]()
पंचकूला शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम के नए टेंडर में सख्त शर्तें लागू की हैं। लावारिस कुत्तों को पकड़ने में इस्तेमाल होने वाले सभी वाहनों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया गया है। GPS के जरिए निगम कुत्तों को पकड़ने और उन्हें छोड़ने की पूरी प्रक्रिया के दौरान वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख सकेगा। इससे ABC कार्यक्रम के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) से मान्यता प्राप्त NGOs और पशु कल्याण संगठनों से एक साल के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। जरूरत पड़ने पर अनुबंध की अवधि बढ़ाई जा सकेगी। टेंडर 31 अगस्त को खोला जाएगा। टेंडर की शर्त्त में स्पष्ट किया गया है कि अगर 6 घंटे में शिकायत का समाधान नहीं किया गया तो 1 हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। स्कूल, अस्पताल और पार्क से पकड़े कुत्तों के लिए अलग प्रक्रिया टेंडर में स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, खेल परिसरों, अस्पतालों, बच्चों के पार्क और अन्य संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों से पकड़े जाने वाले कुत्तों के लिए विशेष प्रक्रिया तय की गई है। नोडल अधिकारी की मंजूरी के बाद ऐसे कुत्तों को तुरंत निर्धारित शेल्टर होम पहुंचाया जाएगा। वहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण, नसबंदी, एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन और डी-वर्मिंग की जाएगी। जरूरत के अनुसार कान पर पहचान चिह्न भी लगाया जाएगा। एक से ज्यादा एजेंसियों को मिल सकता है काम नगर निगम ने महत्वपूर्ण प्रावधान करते हुए एक या एक से अधिक तकनीकी रूप से योग्य एजेंसियों अथवा NGOs को पैनल में शामिल करने का अधिकार सुरक्षित रखा है। ABC कार्यक्रम की जरूरत के अनुसार इन एजेंसियों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम दिया जा सकेगा। हालांकि, पैनल में शामिल सभी एजेंसियों को टेंडर में सबसे कम दर (L-1) देने वाली एजेंसी की दरों पर ही काम करना होगा।
Source link
GPS ट्रैकिंग में रहेंगे कुत्ता पकड़ने वाले वाहन:पंचकूला निगम ने शामिल की टेंडर में शर्त; 6 घंटे में समाधान नहीं तो एजेंसी पर ₹1000 जुर्माना
