Headlines

Phalodi Lok Adalat: Over 1.65 Crore Settlement in Lohawat and Baap



फलोदी में जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चक्रवर्ती महेचा और सचिव डॉ. अजय कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में आयोजित लोक अदालत में राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन और राजस्व

.

चार बेंचों का किया गठन

जिला मुख्यालय और तालुका स्तर पर कुल चार बेंचों का गठन किया गया। डॉ. अजय कुमार बिश्नोई और न्यायिक मजिस्ट्रेट देवयानी शर्मा की अध्यक्षता में बेंचों का गठन हुआ। इनमें अधिवक्ता जमालदीन खान और सहायक कलेक्टर अजीत कुमार गोदारा भी सदस्य रहे।

बेंचों ने पक्षकारों को लोक अदालत के फायदे बताए और आपसी सहमति व राजीनामे के माध्यम से मामलों का निस्तारण किया।

1.65 करोड़ रुपए से अधिक के अवार्ड पारित

डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की बेंच ने 17 लंबित मामलों और 50,406 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया। इस बेंच में 1.26 करोड़ रुपए के अवार्ड जारी किए गए। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट देवयानी शर्मा की बेंच ने 363 मामलों का निस्तारण किया।

फलोदी जिला न्यायालय में कुल 380 मामले निपटाए गए और 1 करोड़ 65 लाख 41 हजार 44 रुपए के अवार्ड पारित हुए। इसके अलावा लोहावट में 78 और बाप में 43 मामलों का निस्तारण किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *