![]()
मोहाली में नाबालिग लड़की को सैनिटाइजर छिड़ककर जलाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमे के अनुसार दीपक और पीड़िता के परिवार का पहले झगड़ा हुआ था। इस दौरान पीड़िता के पिता ने दीपक को थप्पड़ मारे थे। इसी से वह गुस्से में आ गया और सैनिटाइजर लाकर लड़की के ऊपर छिड़क दिया और कमरे में बंद कर फरार हो गया। पीड़िता का अभी चंडीगढ़ PGI के ट्रॉमा सेंटर की बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इन धाराओं में दर्ज किया है मुकदमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें धारा 109 हत्या का प्रयास, धारा 74 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला करना, धारा 331 किसी के घर में जबरदस्ती घुसना, धारा 124 एक तेजाब या अन्य जलनशील पदार्थ फेंककर चोट पहुंचाना, पोक्सो किसी बच्चे का यौन उत्पीड़न करना जैसी धाराएं शामिल हैं। पहले से पीछा करता था आरोपी आरोपी पिछले काफी समय से पीड़ित युवती का पीछा करता था। परिवार को इसके बारे में पहले ही पता था। इसी कारण बीच में एक बार उन दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी ने पीछा करना नहीं छोड़ा था। शुक्रवार को भी जब पीड़िता अपनी दादी के घर जा रही थी तो उसने जबरन उसे कमरे में बुला लिया था। यह था पूरा मामला शुक्रवार को पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ दादी के घर जा रही थी, लेकिन आरोपी दीपक पहले से ही रास्ता रोककर खड़ा हुआ था। उसने हाथ पकड़कर पीड़िता को जबरन अपने चाचा के घर में घुसा लिया था। इसकी सूचना छोटी बहन ने परिवार को दी। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो उनके बीच झगड़ा भी हो गया था। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी वापस सैनिटाइजर लेकर आया और ऊपर वाले कमरे की कुंडी बंद कर पीड़िता को आग लगा दी और पिछले दरवाजे से बाहर निकल गया। बाद में जब परिवार ने उसे बाहर निकाला तो उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है। अभी चंडीगढ़ PGI के ट्रॉमा सेंटर की बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है। अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Source link
मोहाली में थप्पड़ के बदले लड़की को लगाई थी आग:वारदात से पहले पिता से हुआ झगड़ा, पीड़िता की हालत नाजुक; आरोपी गिरफ्तार
