Headlines

महाकाल शक्तिपथ पर आज शिव भजनों की गूंज:हंसराज रघुवंशी और किशन भगत देंगे प्रस्तुति; ‘शिवोत्सव’ में प्रवेश फ्री




उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित शक्तिपथ पर रविवार शाम 7 बजे ‘शिवोत्सव श्रावण कला उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के समन्वय से होने वाले कार्यक्रम में भजन गायक हंसराज रघुवंशी और किशन भगत शिव भक्ति प्रस्तुतियां देंगे। त्रिवेणी संग्रहालय के सामने होगा आयोजन कार्यक्रम त्रिवेणी संग्रहालय के सामने स्थित शक्तिपथ पर होगा। हंसराज रघुवंशी अपनी लोकप्रिय शिव भक्ति रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं किशन भगत भी अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश निःशुल्क महाकाल मंदिर समिति की उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि श्रावण-भादौ मास में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में सभी भक्तों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *