![]()
भिलाई में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। ठंडा समोसा लाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एक युवक ने साथी की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे नाराज दो दोस्तों ने उसी युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक के पेट में गंभीर चोट आई है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल हिमांशु का एम्स में इलाज चल रहा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार हिमांशु नेवारे अपने दोस्तों योगेश्वर वर्मा उर्फ बिच्छू और मनीष लोनहारे उर्फ पीला के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान हिमांशु ने दोनों दोस्तों को खाने के लिए चखना लाने भेजा। दोनों रात में ठंडे समोसे लेकर वापस पहुंचे। समोसा ठंडा होने की बात पर हिमांशु और दोनों दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के दौरान हिमांशु ने योगेश्वर वर्मा की बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। यह बात योगेश्वर और मनीष को नागवार गुजरी। दोनों ने गुस्से में हिमांशु पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने उस पर लगातार कई वार किए। हमले में हिमांशु के पेट में गंभीर चोट आई। बहन पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद
हमला करने वाले और घायल युवक पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोस्त थे। साथ बैठकर शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में चाकूबाजी तक पहुंच गया। पहले ठंडा समोसा लाने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो बहन पर टिप्पणी के बाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने ही अपने साथी को घायल कर दिया। पुलिस ने भेजा जेल
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस ने रातभर आरोपियों की पतासाजी की और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों योगेश्वर वर्मा उर्फ बिच्छू और मनीष लोनहारे उर्फ पीला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
भिलाई में ठंडा समोसा लाने पर दोस्त पर प्राणघातक हमला:बहन पर टिप्पणी से भड़के बिच्छू ने अपने साथी के साथ दोस्त को चाकू से गोदा, पुलिस ने भेजा जेल
