![]()
बालोद जिले के डौंडीलोहारा मिनी स्टेडियम में 25 अगस्त को महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहान और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 5 हजार महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। डौंडीलोहारा भाजपा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। दोनों नेताओं की उपस्थिति की सहमति मिलने के बाद भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन का दावा है कि जिले में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बिहान और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के सम्मान का यह पहला बड़ा आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी का संदेश देने की तैयारी है। सीएम और विधानसभा अध्यक्ष को दिया आमंत्रण कार्यक्रम को लेकर डौंडीलोहारा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आयोजन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। इस दौरान प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संध्या पारगिया, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की भी संभावना मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, कांकेर सांसद भोजराज नाग और विधायक भावना बोहरा के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, कार्यक्रम के हिसाब से अंतिम अतिथि सूची बाद में तय होगी। विकास कार्यों की घोषणाओं की भी उम्मीद मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों की नजरें विकास कार्यों की संभावित घोषणाओं पर भी हैं। क्षेत्र की विभिन्न मांगों और विकास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की तैयारी है। भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि कार्यक्रम के दौरान डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिल सकती है। 5 हजार महिलाओं का एक साथ होगा सम्मान बिहान और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार और सामूहिक आर्थिक गतिविधियों के जरिए परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। ऐसे में एक साथ करीब 5 हजार महिलाओं का सम्मान उनके योगदान को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंच, बैठक और यातायात व्यवस्था की तैयारी कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन की बैठकें और तैयारियां लगातार चल रही हैं। मिनी स्टेडियम में मंच, बैठक व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। भाजपा संगठन के अनुसार, यह आयोजन सिर्फ सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश देगा।
Source link
बालोद में 5 हजार महिलाओं का सम्मान:सीएम साय, डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल; डौंडीलोहारा के मिनी स्टेडियम में होगा आयोजन
