Headlines

कैथल में लड़की के नाम से फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी:मुनाफे का लालच देकर 9.50 लाख इन्वेस्ट करवाए, फतेहाबाद का ठग पकड़ा




कैथल में थाना साइबर पुलिस ने इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 9 लाख 50 हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नकटा जिला फतेहाबाद निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। नंदिता सूद नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई गुहला निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार उसकी फेसबुक आईडी पर मई 2026 में नंदिता सूद नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई। इसके बाद उक्त महिला ने शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। भेजे गए लिंक के माध्यम से शिकायतकर्ता ने एक वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया। शुरुआत में छोटी रकम निवेश करने पर वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया गया तथा रकम निकालने में भी सफलता मिली। मुनाफे सहित 38 लाख 49 हजार 174 रुपए का बैलेंस दिखाया इससे शिकायतकर्ता को वेबसाइट पर विश्वास हो गया। इसके बाद फर्जी वेबसाइट के कस्टमर केयर के माध्यम से शिकायतकर्ता को अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल भेजी गई और निवेश के नाम पर लगातार रकम जमा करवाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने जून 2026 के दौरान आरोपियों द्वारा बताए गए 11 अलग-अलग बैंक खातों में 9 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने निवेश की रकम पर मुनाफा जोड़कर 38 लाख 49 हजार 174 रुपए का बैलेंस दिखाया। जब शिकायतकर्ता ने इस रकम को अपने बैंक खाते में निकालने का प्रयास किया तो फर्जी कस्टमर केयर द्वारा निकासी रोक दी गई। इसके बाद रकम निकालने के लिए 25 प्रतिशत भुगतान शुल्क के नाम पर 7 लाख 17 हजार 296 रुपए की अतिरिक्त मांग की गई। शिकायतकर्ता को ठगी का संदेह होने पर उसने और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसका विड्रॉल पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *