Headlines

बटाला में पार्क के पास संदिग्ध हालात में मिला शव:पहचान नहीं, 30-40 साल के बीचउम्र, ब्लैक पैंट-टीशर्ट और सफेद रंग के स्पोर्ट शू पहने




बटाला के जालंधर रोड पर स्थित फोकल प्वाइंट पार्क के पास देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पार्क के नजदीक शव पड़े होने की खबर से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन के सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) के जरिए सूचना मिली थी कि फोकल प्वाइंट पार्क के पास एक अज्ञात युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए शव को तुरंत सिविल अस्पताल बटाला के शवगृह (मोर्चरी) में भिजवाया। मृतक का हुलिया और पहचान की कोशिश सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह के अनुसार, मृतक की जेब या आसपास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस द्वारा जारी हुलिए के मुताबिक उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच। मृतक ने काले रंग की पैंट और काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। पैरों में सफेद रंग के स्पोर्ट्स जूते हैं। 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया शव पुलिस ने कानूनन कार्रवाई करते हुए शव को अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि इस दौरान सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान (शिनाख्त) सुनिश्चित की जा सके। पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। आसपास के थानों में भी युवक की तस्वीरें और हुलिया भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (कि यह आत्महत्या है, हादसा है या हत्या) का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *