Headlines

मोबाइल हैक करके अकाउंट से 1.97 लाख रुपए निकाले:2 दिन में 3 ट्रांजेक्शन हुए, मैसेज आने पर ठगी का पता चला




सीकर में मोबाइल हैक करके अकाउंट से 1.97 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित के खाते से 2 दिन में 3 ट्रांजेक्शन से यह रुपए निकाले गए। पीड़ित को मैसेज आने पर इसका पता चला। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। नेछवा पुलिस थाने में मंगलूणा निवासी ताहिरद्दीन ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बैंक अकाउंट है। वह बैंक अकाउंट उनके फोनपे से लिंक है। किसी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और फिर फोनपे से 5 अक्टूबर को एक बार में 88 रुपए, दूसरी बार 98,888 रुपए निकाले। इसके बाद 6 अक्टूबर को 98,888 रुपए निकाले। इस तरह से उनके बैंक अकाउंट से 2 दिन में 3 ट्रांजेक्शन में कुल 1.97 लाख रुपए निकल गए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अनजान लिंक पर क्लिक करने या किसी फाइल को डाउनलोड करने से मोबाइल हैक हुआ और उसके बाद साइबर फ्रॉड हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *