रहली| नगर पालिका द्वारा कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन ऑडिटोरियम से करीब 4 क्विंटल लोहे की सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। निर्माण एजेंसी के मैनेजर कपिल सेन निवासी गढ़ाकोटा की शिकायत पर रहली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरियादी ने शिकायत में बताया कि बीती रात निर्माण स्थल से करीब 4 क्विंटल लोहे की सरिया चोरी की जा रही थी। सरिया को मालवाहक आपे से ले जाने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मालवाहक वाहन समेत करीब 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। निर्माण स्थल से पहले भी सामग्री चोरी होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच भी की जा रही है।
Source link
ऑडिटोरियम से 4 क्विंटल सरिया चोरी, अज्ञात पर केस
