![]()
हरियाणा के पंचकूला में ग्रेजुएट बताकर 5वीं पास युवक की शादी बीएससी नर्सिंग पास युवती से करवा दी। शादी के दौरान आरोपी को आर्ट्स में ग्रेजुएट (B.A.), नशा न करने वाला और अच्छे चरित्र का बताया गया था। जो बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी पर पहले से काफी केस चल रहे हैं। जिसका पहले से युवती को बताया नहीं गया था। पीड़िता की शिकायत पर वूमेन सैल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद थाना पिंजौर में आरोपी पति सुखचैन सिंह, ननद सतबीर कौर और बिचौलिये (मैरिज मेडिएटर) सुखविंदर कौर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ नशा कर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके साथ कमरे में बंद कर मारपीट करता था। अब समझिए शादी से एफआईआर तक पूरा मामला… पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पिंजौर थाना SHO राजेश कुमार के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति सुखचैन सिंह, ननद सतबीर कौर और बिचौलिये सुखविंदर कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 316(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच महिला ASI सुनिता को सौंपी गई है।
Source link
ग्रेजुएट बताकर करवाई शादी, 5वीं पास निकला पति:पंचकूला की BSC नर्सिंग युवती ने करवाई FIR; बोलीं-नशा, प्रताड़ना और दुष्कर्म केस भी छिपाए
