Headlines

जालंधर कैंट MLA ने कचरे को लेकर जताया विरोध:बोले-बरनाला में भी यही काम किया, बड़ी बातें काम कोई नहीं; लोग फिसलकर हो रहे चोटिल




जालंधर में सफाई सेवकों की हड़ताल खत्म नहीं हो पाई है। सरकार से मीटिंग और पक्के करने की मांग को लेकर सफाई सेवकों ने 5 दिन से कचरा उठाने का काम बंद कर रखा है। इससे जालंधर के हर रोड और गली-मोहल्लों के बाहर कचरा जमा हो गया है।
जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोमवार को अर्बन एस्टेट फेज-2 में शहर की सफाई को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बरनाला में भी सरकार ने यही काम किया। सरकार वादे को बड़े करती है लेकिन काम कुछ नहीं करती।
परगट सिंह ने कहा कि यह कचरा सरकार की नालायकी और नाकामयाबी है। लो-वेजेस (कम वेतन) पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनने के बजाय सरकार आम जनता और कर्मचारियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि बरनाला के बाद अब जालंधर में भी वही स्थिति पैदा कर दी गई है। शहर को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने का दावा करने वाली सरकार के इतने सालों बाद भी हालात बदतर बने हुए हैं। हर महकमा हड़ताल पर, डीसी दफ्तर में होगी घेराबंदी परगट सिंह ने कहा कि शहर में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। सिर्फ नगर निगम ही नहीं, बल्कि सिविल अस्पताल, बिजली और परिवहन जैसे कई विभागों के कर्मचारी लगातार धरने पर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेताओं और पार्षदों ने सुबह 11 बजे डीसी दफ्तर में होने वाली ‘दिशा’ (DISHA) की बैठक में स्थानीय सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है। शहर के मॉडल टाउन से अर्बन स्टेट के हालात खराब
जालंधर स्मार्ट सिटी के अर्बन एस्टेट फेज-2 से मॉडल टाउन की सड़कों तक पर कूड़े के ढेर हैं। फोर व्हीलर के टायरों से ये कचरा सड़कों पर बिखर रहा है। देवी तलाब रोड, दोआबा चौक, किशनपुरा चौक पर हालात ऐसे हैं कि कचरे के ढेर चौक के बीच लग गए हैं।
शहर में हालात तब और बदतर हो गए जब रविवार रात को कचरे पर बारिश से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। सोमवार को ग्राउंड के हालात देखे तो कचरा अब सड़ना शुरू हो गया और इससे दुर्गंध फैल रही है। लोगों को नाक पर हाथ रख या कपड़ा रख शहर से गुजरना पड़ रहा है।
रविवार को भाजपा के प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने भी नगर निगम जालंधर, मेयर जालंधर और आप नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने शुरू कर दिए हैं। अर्बन एस्टेट फेज-2 में कैंट एमएलए परगट सिंह ने कचरे के ढेर लगने का विरोध किया। इससे पहले जालंधर सेंट्रल से पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी भी शहर में सफाई न होने का मसला उठा चुके हैं। टू व्हीलर वाले कचरे फिसल गिर रहे
जालंधर के पुराने बाजारों में भी कचरे के ढेर लगे हैं। जालंधर के श्रीराम चौक से लव कुश चौक को जाते रास्ते के बीच में कचरा फैंका गया है। रविवार देर शाम यहां एक टू व्हीलर वाला कचरे से स्लिप कर गिर गया। उसे टांग में चोट लगी है। इसका वीडियो भी कैप्चर हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *