Headlines

आरोपी को छुड़वाने पहुंचे दो आरक्षक सस्पेंड:आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को छुड़वाने के लिए प्रधान आरक्षक पर बनाया दवाब, दुर्रव्यवहार भी किया, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश




भिलाई में सार्वजनिक चौक पर शराब पीने वाले आरोपियों को छुड़ाने के लिए प्रधान आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दो आरक्षकों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। मामला खुर्सीपार थाना का है। जहां पर प्रधान आरक्षक रामनारायण यदु सार्वजनिक जगह पर शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। खुलेआम अड्डेबाजी कर शराब पी रहे आरोपियों में से एक आरोपी को छोड़ने के लिए आरक्षक सोनू चौहान और चंद्रभान चौहान लगातार प्रधान आरक्षक पर दवाब बना रहे थे। आरोपी के उपर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने के लिए कह रहे थे और अभद्र व्यवहार करने लगे। जिसके बाद प्रधान आरक्षक ने इसकी शिकायत अपने उच्च अधिकारियों को की।
छावनी और खुर्सीपार थाने के हैं आरक्षक
आरोपी को छुड़ाने के लिए छावनी थाना के आरक्षक सोनू चौहान और खुर्सीपार थाना के आरक्षक चंद्रभान चौहान पहुंचे थे। दोनों ने प्रधान आरक्षक के साथ अनुचित व्यवहार किया और आरोपियों को छोड़ने का दवाब बनाया। इसके बाद प्रधान आरक्षक ने पूरे मामले की जानकारी अपने थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट को दी। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल तक पहुंचाई। एसएसपी ने तत्काल किया सस्पेंड
मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने दोनों आरक्षक सोनू चौहान और चंद्रभान चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों आरक्षकों पर प्रधान आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करने और अनुशासनहीन तरीके से दबाव बनाने का आरोप है। निलंबन के बाद दोनों को रक्षित केंद्र, दुर्ग से संबद्ध किया गया है। एसएसपी ने रक्षित निरीक्षक को दोनों आरक्षकों के खिलाफ प्राथमिक जांच करने का आदेश दिया है। जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसएसपी के आदेश में भी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *