Headlines

यादव कल्याण परिषद किसान सेल के अध्यक्ष बने राव मानसिंह:गुरुग्राम के किसानों की समस्याएं उठाएंगे, समाज को दिया जन्माष्टमी का निमंत्रण




गुरुग्राम में यादव कल्याण परिषद ने राव मान सिंह को अपनी किसान सेल कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। परिषद अध्यक्ष मोरध्वज यादव और समस्त कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि राव मान सिंह को किसानों से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याओं और उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त पाया गया। परिषद का मानना है कि यह किसान सेल किसान वर्ग से संबंधित विषयों को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मनोनयन पर किसानों ने जताया हर्ष राव मान सिंह के मनोनयन पर किसान समूह से जुड़े रामवीर, पार्षद विनय यादव, पार्षद सुरेंद्र, बाबू सरपंच सतीश यादव, प्रगतिशील किसान प्रहलाद यादव और सब्जी रत्न अवार्डी चांद सिंह इछापुरी सहित कई किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस किसान सेल के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाया जा सकेगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे। नवनियुक्त किसान सेल अध्यक्ष राव मान सिंह ने यादव कल्याण परिषद के अध्यक्ष मोरध्वज यादव और समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से समन्वय स्थापित करना शामिल होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया इस बीच, राव मान सिंह ने यादव समाज सहित सभी लोगों को आगामी 4 सितंबर को जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। यह समारोह गुरुग्राम के सेक्टर-10ए स्थित कृष्ण मंदिर परिसर में पूरे दिन आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। राव मानसिंह ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया। समारोह को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *