Headlines

डीग में 17 साइबर ठग गिरफ्तार, 5 नाबालिग डिटेन:थार जीप, ट्रैक्टर, बाइक जब्त; 18 मोबाइल और 27 फर्जी सिम जब्त




डीग जिले में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर कुल 22 साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 5 नाबालिगों को डिटेन किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, 27 फर्जी सिम कार्ड, एक बाइक, एक ट्रैक्टर और एक थार गाड़ी जब्त की है। कामां में 12 ठग पकड़े
अभियान के तहत कामां थाना पुलिस ने साइबर ठगी में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कुलवाना से कनवाड़ी जाने वाले रास्ते और पालड़ी रोड नहर की पुलिया से संगठित रूप से साइबर ठगी करने वाले 12 ठगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 नाबालिगों को भी डिटेन किया गया।
कामां थाना पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 17 फर्जी सिम कार्ड, एक मोटरसाइकिल, एक स्वराज ट्रैक्टर और एक थार गाड़ी बरामद की।
पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत साइबर ठगी में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *