Headlines

आरा में हार्डवेयर दुकानदार की हत्या:अपराधियों ने सिर में करीब से मारी गोली, बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे




आरा के गोढ़ना रोड मंदिर स्थित पुल के पास शनिवार की अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब से सिर में गोली मारी गई है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संदेश के बडिहां गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह(36) के तौर पर हुई है। वर्तमान में वार्ड नंबर-44 गौतम बुद्ध नगर गोढ़ना में रह रहे थे। नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। पुलिस मौके पर पहुंची मर्डर की सूचना पर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार और थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह ही अपने ससुराल पटना के पालीगंज से आरा लौटे थे। इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए था। वहां से वापस लौटने के दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस जमीनी विवाद और पैसे के लेनदेन के एंगल से जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *