![]()
बीकानेर नगर निगम के अस्सी वार्डों के लिए नामांकन एक ही कार्यालय में नहीं होगा, बल्कि अलग अलग जगह पर्चा भरा जाएगा। शहर के अस्सी वार्डों को पांच हिस्सों में विभाजित करके पांच अधिकारियों को नामांकन पत्र लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) निशान्त जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बीकानेर नगर निगम में पांच जगह पर्चे दाखिल होंगे नोखा नगर पालिका नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका लूणकरणसर नगर पालिका देशनोक नगर पालिका नापासर नगर पालिका खाजूवाला रविवार और रक्षा बंधन को रहेगा अवकाश वैसे तो नामांकन दाखिल करने के लिए पांच दिन दिए गए हैं लेकिन असल में दो दिन छुट्टी होने के कारण महज तीन दिन में ही सभी वार्डों के नामांकन दाखिल करने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी जैन के अनुसार 28 अगस्त को रक्षा बंधन व 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होगा। नामांकन पत्र सुबह 10.30 से दोपहर 3 तीन बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।
Source link
निगम के 80 वार्डों में 5 जगह जमा होंगे पत्र:28 और 30 अगस्त को नहीं होंगे नामांकन, जानें किस वार्ड का कहां भरा जाएगा पर्चा
