Headlines

पंजाब में बस-यात्रा के लिए राहुल गांधी ने भरी हामी:राहुल-प्रियंका से भूपेश बघेल की मीटिंग, पंजाब कांग्रेस को एक सप्ताह में देना है शेड्यूल




राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी को बस यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है। राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस से बस यात्रा का पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम की रूपरेखा एक सप्ताह के अंदर देने को कहा है। उसके बाद राहुल गांधी अपने समय के हिसाब से पंजाब कांग्रेस के प्रस्तावित शेड्यूल को बदल सकते हैं।
सामेवार को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाब में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘बस यात्रा’ रहा, जिसकी अगुआई खुद राहुल गांधी करेंगे। बघेल ने बैठक में राहुल गांधी से पंजाब में बस यात्रा के लिए समय मांगा और उनसे पूछा कि उनके पास कब टाइम होगा। जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें कह दिया कि पंजाब कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक कर यात्रा का पूरा खाका तैयार करके दें। उसके बाद वो उन्हें डेट फाइनल करके दे देंगे। भूपेश बघेल व राहुल गांधी की मीटिंग में क्या हुआ जानिए… राहुल गांधी के अलावा अन्य केंद्रीय नेता भी आएंगे पंजाब भूपेश बघेल का कहना है कि पंजाब में बस यात्रा के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बस यात्रा के अलावा भी अन्य कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी ही पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं की बैठक की जाएगी और उसमें राहुल गांधी की बस यात्रा के शेड्यूल व रोडमैप को फाइनल रूप दिया जाएगा। चन्नी बोले-राहुल गांधी का दौरा अभी फाइनल नहीं चरणजीत सिंह चन्नी से जब राहुल गांधी के दौरे के बारे में सवाल किया गया तो चन्नी ने इसे गंभीरता नहीं लिया। चन्नी ने सिर्फ इतना कहा कि राहुल गांधी का दौरा अभी फाइनल नहीं हुआ है। जब दौरा फाइनल होगा तब देखेंगे। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सीएम फेस के बारे में कहा कि चुनाव आने दो उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। चन्नी गुट अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं पंजाब कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में जुट गई है वहीं दूसरी तरफ चरणजीत सिंह चन्नी गुट अब भी अलग राह पर चल रहा है। चन्नी गुट अब भी चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाने की डिमांड कर रहा है। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि पंजाब को चन्नी जैसा सीएम चाहिए। उधर, फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया भी चन्नी को सीएम बनाने की डिमांड कर चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *