Headlines

फलोदी में गाइड-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर संपन्न:अतिरिक्त जिला कलेक्टर तलानिया बोलीं- स्काउट 100 सालों से राष्ट्र हित में कार्यरत




फलोदी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित सात दिवसीय गाइड और बुलबुल प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। समापन सत्र में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रियंका तलानिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट गाइड पिछले 100 वर्षों से सरकारी संस्थाओं में राष्ट्र हित में संस्कारवान पीढ़ी तैयार कर रहा है। शिविर और संगठन की गतिविधि की जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता फलोदी एसडीएम पूजा चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला उद्योग कमिश्नर अंजुला आसदेव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीखम चंद सोनी और प्रभारी कमिश्नर गाइड कांता पवार उपस्थित रहे। प्रभारी कमिश्नर कांता पवार ने शिविर और संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। समापन सत्र में कैंप फायर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल गाइड और बुलबुल ने अपने-अपने ट्रूप के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके प्रदर्शन को देखकर मंच पर उपस्थित अतिथियों ने भी उनके साथ नृत्य किया। मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया कार्यक्रम की तैयारी की जिम्मेदारी संचालिका शशि शर्मा, प्रकाश शर्मा, नेहा शर्मा और ऊषा तिवाड़ी ने संभाली थी। शारीरिक शिक्षिका नीतू सिंह भाटी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में स्काउट सचिव अरुण कुमार व्यास ने सभी गाइड और बुलबुल को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान हेतु जन जागरूकता का संकल्प दिलाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *