Headlines

बीजापुर में पिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा:संपत्ति विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से ली जान, आरोपी गिरफ्तार




बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नंबी में वृद्ध ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पारिवारिक और संपत्ति विवाद के चलते मृतक के बड़े बेटे ने ही अपने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार (8 जुलाई) देर रात ग्राम नंबी के बंगालपारा की है। मुचाकी हूंगा (50) की सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जांच में बेटे पर गया शक सूचना मिलने पर उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा तकनीकी और परिस्थितिजन्य जांच के आधार पर पुलिस को मृतक के बड़े बेटे मुचाकी देवा (27) पर संदेह हुआ। पूछताछ में कबूला जुर्म हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मुचाकी देवा ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक और संपत्ति विवाद के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी मुचाकी देवा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *