Headlines

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बदायूं दौरा रद्द:खराब मौसम के कारण 10 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित




उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 10 जुलाई को बदायूं का प्रस्तावित दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इस स्थगन के परिणामस्वरूप, बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन, बिल्सी विधायक के आवास का गृहप्रवेश और दातागंज में होने वाले ऑडिटोरियम का उद्घाटन कार्यक्रम फिलहाल टल गए हैं।डिप्टी सीएम मौर्य को बदायूं के बिल्सी और दातागंज विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करना था। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी दी गई है। डिप्टी सीएम कार्यालय के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को तत्काल सूचित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सारे कार्यक्रम खराब मौसम के कारण पोस्टफोन किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *