Headlines

Manimahesh Yatra Chamba | Heli Taxi Service Suspended DGCA Approval



हेली टैक्सी उड़ान नहीं भरने से निराश यात्री बैठे हुए।

उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल श्री मणिमहेश यात्रा मंगलवार को आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। हालांकि, यात्रा के पहले दिन हेली टैक्सी सेवा शुरू नहीं हो सकी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से उड़ान संचालन की मंजूरी नहीं मिलने के कारण भर

.

हेली टैक्सी से मणिमहेश जाने के लिए पहले से बुकिंग करवा चुके श्रद्धालु मंगलवार को भरमौर हेलीपैड पहुंचे और दिनभर उड़ान का इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार, अब तक 1300 से अधिक श्रद्धालु हेली टैक्सी की बुकिंग करवा चुके हैं। सेवा शुरू नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा और कई लोगों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ा।

DGCA ने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाईं

सूत्रों के अनुसार, DGCA की टीम ने गौरीकुंड हेलीपैड का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आईं, जिन्हें दूर करने का काम संबंधित एजेंसियों ने शुरू कर दिया है। इन कमियों के दूर होने के बाद ही हेली टैक्सी संचालन के लिए आवश्यक अनुमति मिलने की उम्मीद है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर हेलीपैड से दो और होली हेलीपैड से दो हेली टैक्सियों के संचालन की व्यवस्था की गई है। हालांकि, उड़ान शुरू करने से पहले सुरक्षा और परिचालन मानकों को पूरा करना जरूरी है। अब श्रद्धालुओं की नजर DGCA की अगली जांच और मंजूरी पर है। अनुमति मिलने और मौसम अनुकूल रहने पर हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *