Headlines

गुरु रविदास जयंती पर पावन माटी कलश अभियान शुरू:दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम; वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी




संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत तालकटोरा स्टेडियम में पावन माटी कलश-वंदन एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत संत-महात्मा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को दिल्ली के सभी 14 जिलों में पहुंचाने के लिए वाहनों को नितिन नवीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मिट्टी जिला अध्यक्षों को सौंपी जाएगी और बाद में जिलों, मंडलों तथा मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी। नितिन नबीन ने कहा कि गुरु रविदास ने सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों से जकड़े समाज को समानता, समरसता और मानव सम्मान का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति में भी आत्मसम्मान की भावना जगाई। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें जीवन और सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी दिल्ली के घर-घर और बस्ती-बस्ती तक पहुंचाई जाएगी। इसके माध्यम से गुरु रविदास की शिक्षाओं और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होगा। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के जीवन, विचारों और शिक्षाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *