Headlines

नाथूसरी कलां किसानों की महापंचायत स्थगित:सिंचाई विभाग के अफसर पहुंचे, मांग पूरी करने का आश्वासन, पानी टेल तक पहुंचाने की मांग




सिरसा जिले में नाथुसरी चोपटा क्षेत्र के नहराना हेड पर चल रही किसान मजदूर महापंचायत सोमवार को छठें दिन स्थगित कर दी गई। सिंचाई विभाग ने 20 दिन में किसानों की मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया है। यह महापंचायत गांव जमाल के ग्रामीणों द्वारा पानी टेल तक पहुंचाने की मांग को लेकर की जा रही थी। सिंचाई विभाग, सिरसा के एक्सईएन संदीप माथुर ने धरना स्थल पर पहुंचकर महापंचायत कमेटी से बातचीत की। कमेटी में नंदलाल बैनीवाल, रघुवीर कडवासरा, प्रहलाद बैनीवाल सहित 11 सदस्य शामिल थे, जिन्होंने अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान हरियाणा और राजस्थान से सैकड़ों किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे। महापंचायत में नहरी पानी के साथ-साथ पेयजल की भी मांग उठाई गई। किसानों ने नहरों से पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, दोनों नहरों के आउटलेट ठीक करने, गांव हंजीरा में कुताना माइनर से कूड़ा हटाने, माइनर के दोनों तरफ मिट्टी लगाने और कुताना माइनर पर बने 6 पुलों को ऊंचा करने की मांग की। जमाल माइनर के जमाल गांव से गुजरने वाले हिस्से में घरों का दूषित पानी नहर में जाने की समस्या भी उठाई गई। ग्रामीणों ने दूषित पानी को माइनर में जाने से रोकने के लिए दीवार बनाने की मांग की। सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे विभिन्न गांवों के लोग सोमवार सुबह 10:30 बजे से विभिन्न गांवों के लोगों का नहराना हेड पर पहुंचना शुरू हो गया था और 11 बजे तक पूरा जमावड़ा हो गया। महापंचायत की सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम पहुंची। सिंचाई विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा गठित 11 सदस्यीय कमेटी के बीच दोपहर 1:30 बजे बैठक शुरू हुई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल, विनोद बांगड़वा, किसान नेता बलराम सहारण, प्रकाश ममेरां, सुभाष कासनियां, रणधीर जोधकां, राजेश कुमार, विपिन ढिल्लों, अभिमन्यु सहारण और देवीलाल सहित चौपटा क्षेत्र व राजस्थान के नोहर क्षेत्र से किसानों ने महापंचायत में हिस्सा लिया और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। कमेटी सदस्य समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, पंचायत समिति सदस्य नंदलाल बैनीवाल, अशोक कुमार,ख् ग्र्रहलाद सिंह, मांगेराम, जनक, रणजीत सिंह, सहाबराम ने कहा कि टेल पर पडऩे वाले गांव में सिंचाई तो दूर पीने के पानी की समस्या है। इसी के साथ ही कुताना माइनर, जमाल माइनर, वरूवाली नहर शेरांवाली में अवैध होदी तोड़ी जाए, जमाल गांव में जमाल माइनर व कुताना माइनर में टेल पर पूरा पानी पहुंचे, दोनों नहरों में पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कुताना माइनर से कूड़ा- कचरा हटाने की मांग नहरों के आउटलेट ठीक की जाए, गांव हंजीरा में कुताना माइनर से कूड़ा- कचरा हटाया जाए, कुताना माइनर के दोनों तरफ मिट्टी लगवाई जाए, कुताना माइनर पर 6 पुल हैं, उनको ऊंचा किया जाए, जमाल माइनर जमाल गांव से गुजरती है, वहां पर घरों का दूषित पानी नहर में जाता है। वहां दीवार बनाकर दूषित पानी को माइनर में जाने से रोका जाए। समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कहा कि टेल पर पानी पहुंचने व अन्य मांगों को लेकर नहराना हेड पर महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने संदीप माथूर ने कमेटी से बात करने के बाद कहा की नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली माइनरों पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आखिर संज्ञान लिया है। उन्होने कहा कि मंगलवार से किसानों की मांगों को पूरा करने का कार्य शुरू हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *