![]()
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) फिरोजपुर की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने जलालाबाद के सीमावर्ती गांव फलियांवाला में छापेमारी कर एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 318 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ANTF की टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि जलालाबाद इलाके में ड्रोन के जरिए सरहद पार से नशे की एक बड़ी खेप पहुंचाई गई है। इस इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके में जाल (ट्रैप) बिछाया और सख्त निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए।पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ मोटू (पुत्र महेंद्र सिंह) के रूप में हुई है, जो कि जलालाबाद हलके के गांव चक्क अरनीवाला (जिला फाजिल्का) का रहने वाला है। पाकिस्तानी कनेक्शन की आशंका ANTF फिरोजपुर के एआईजी (AIG) गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से 318 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अधिकारियों को अंदेशा है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई थी। इस एंगल को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई और रिमांड की तैयारी ANTF द्वारा आरोपी संदीप सिंह उर्फ मोटू के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और इस खेप की सप्लाई आगे कहां की जानी थी।
Source link
जलालाबाद में फिरोजपुर ANTF की बड़ी कार्रवाई:318 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन से पाकिस्तान से नशा मंगवाने की आशंका
