Headlines

रायसेन जिला अस्पताल में 7 साल की बच्ची की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टर बोले- हालत गंभीर थी




रायसेन जिला अस्पताल में सोमवार को 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर थी। इसके बावजूद समय पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। ग्राम खरगावली निवासी बच्ची के पिता अरुण कुशवाहा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बच्ची की तबीयत बिगड़ी थी। वे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उस समय बच्ची बेहोश थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। परिजनों का आरोप है कि भर्ती होने के बाद बच्ची की हालत और बिगड़ने लगी। वह तेज सांस ले रही थी। उन्होंने नर्स से बच्ची को देखने के लिए कहा। आरोप है कि नर्स ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। नर्स मोबाइल चला रही थी। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल बोला- बच्ची की हालत बहुत गंभीर थी जिला अस्पताल के एसएनसीयू प्रभारी डॉ. आलोक राय ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि बच्ची को दोपहर में बेहोशी की गंभीर हालत में लाया गया था। जांच में दिमागी बुखार की समस्या सामने आई थी। बच्ची को झटके भी आ रहे थे। डॉ. राय ने बताया कि बच्ची की हालत काफी गंभीर थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *