![]()
महेंद्रगढ़ में यादव सभा ने राव तुलाराम मार्ग का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग किए जाने के नगर पालिका के फैसले पर गहरा रोष व्यक्त किया है। यादव सभा के सभागार में आयोजित एक बैठक में इस निर्णय की निंदा की गई। बैठक की अध्यक्षता यादव सभा प्रधान लालचंद बवानियां ने की। सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर नगर पालिका के इस फैसले की कड़ी निंदा की और प्रस्ताव की एक प्रति नगर पालिका कार्यालय भेजी। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का क्षेत्र के इतिहास और धरोहर में अमूल्य योगदान रहा है। उनके नाम पर मार्ग का नाम बदलना ऐतिहासिक सम्मान के साथ खिलवाड़ है। नगर पालिका से पुराना नाम ही रखने की मांग यादव सभा ने महेंद्रगढ़ नगर पालिका प्रशासन से इस फैसले को तुरंत वापस लेने और मार्ग का नाम राव तुलाराम मार्ग ही रखने की जोरदार मांग की है। सभा ने सुझाव दिया कि शहर में कई ऐसे सड़क मार्ग हैं जिनका कोई नाम नहीं है, उन स्थानों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग का नाम रखा जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अभय सिंह, सतपाल चेयरमैन, सूरत सिंह, संजय राव, बाबूलाल प्रधान, वीरभद्र सरपंच, प्रेमचंद सरपंच, धर्मबीर अधिवक्ता और प्रताप शास्त्री सहित यादव सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Source link
महेंद्रगढ़ नगर पालिका ने बदला राव तुलाराम मार्ग का नाम:यादव सभा ने की फैसले की निंदा, पुराना नाम ही रखने की मांग
