![]()
नीमच में यदुवीर सेना जिला नीमच द्वारा आयोजित ‘डाक कावड़ यात्रा 3.0’ ने सोमवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर के दरबार से पवित्र जल लेकर निकले कावड़ियों ने 210 किलोमीटर की अत्यंत कठिन नॉन-स्टॉप दूरी मात्र 12 घंटे 5 मिनट में पूरी की। नीमच के इतिहास में सबसे तेज डाक कावड़ लाने का यह अब तक का नया रिकॉर्ड बन गया है। तड़के 2:35 बजे महाकाल मंदिर से शुरू हुई यात्रा यह विशेष डाक कावड़ यात्रा 24 अगस्त को तड़के 2:35 बजे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के साथ प्रारंभ हुई थी। कावड़िए बिना रुके निरंतर दौड़ते हुए उन्हेल, नागदा, जावरा, दलौदा, मंदसौर, पिपलियामंडी और मल्हारगढ़ होते हुए दोपहर करीब 3 बजे नीमच शहर की सीमा में प्रवेश कर गए। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। सोमेश्वर महादेव मंदिर में हुआ समापन और महाप्रसादी यात्रा का औपचारिक समापन शहर के गवालटोली स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ, जहां कावड़ियों ने महाकाल से लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण में सोमेश्वर महादेव की भव्य संध्या आरती की गई, जिसके बाद रात 9 बजे से विशाल महाप्रसादी का वितरण हुआ। कावड़ियों के इस कठिन और अनुशासित प्रयास की पूरे शहर में सराहना की जा रही है।
Source link
उज्जैन से नीमच 210KM नॉन-स्टॉप डाक कावड़:12 घंटे 5 मिनट में तय किया सफर; महाकाल के जल से सोमेश्वर महादेव का जलाभिषेक
