Headlines

धारा 163 के उल्लंघन पर 51 टीचर गिरफ्तार



चंडीगढ़। सेक्टर-3 स्थित पंजाब एवं हरियाणा के शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करने के आरोप में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 51 टीचरों को अरेस्ट किया। पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए टीचर अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद बीएनएस की धारा 223 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और कुछ देर बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमलजीत ठाकुर अपने 51 साथियों के साथ बिना अनुमति एकत्र हुए और नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि इलाके में धारा 163 लागू है और जमावड़ा प्रतिबंधित है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और आदेशों का उल्लंघन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *