![]()
खंडवा में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक शादीशुदा महिला को खंडवा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर महिला के 7 वर्षीय बेटे से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित पिता एरिक मसीह, निवासी पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। घटना 14 जुलाई की बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। साइबर सेल की मदद से पुलिस उसकी लोकेशन तक पहुंची और अमृतसर में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इंस्टाग्राम पर हुई थी महिला से पहचान पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकित और पीड़िता की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला को मिलने के लिए खंडवा बुलाया। महिला अपने करीब 7 वर्षीय बेटे के साथ खंडवा पहुंची। दोनों सिनेमा चौक स्थित ऐश्वर्य होटल में पहुंचे, जहां आरोपी पहले से मौजूद था। होटल में दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर मां-बेटे से मारपीट पुलिस के अनुसार, होटल में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला और उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने महिला के 7 वर्षीय बेटे के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी होटल से निकलकर फरार हो गया। वारदात के बाद महिला अपने बेटे को लेकर कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल ने ट्रेस की आरोपी की लोकेशन आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को शुरुआती जांच में सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से जुड़े सुराग मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद ली गई। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन पंजाब में मिली। इसके बाद पुलिस टीम पंजाब रवाना हुई और उसकी तलाश शुरू की। अमृतसर में घेराबंदी कर पकड़ा कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर मनोज दवे और पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। आरोपी के अमृतसर में होने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी अंकित पिता एरिक मसीह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे शहर बुलाने से पहले सावधानी जरूरी पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति से बातचीत होने के बाद उसकी पूरी जानकारी जाने बिना उस पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। खासकर किसी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर दूसरे शहर जाने से पहले उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी लेना जरूरी है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने और अनजान लोगों से मिलने के मामले में सतर्क रहने की अपील की है।
Source link
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, खंडवा बुलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप:7 साल के बेटे ने विरोध किया तो उससे भी मारपीट; अमृतसर से पकड़ा गया आरोपी
