Headlines

4-5 हजार शिवभक्तों ने निकाली 5 किमी कांवड़ यात्रा:बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में भेड़नी से देवरबीजा तक पैदल चले




बेमेतरा जिले में नर्मदा धाम भेड़नी से महाकाल मंदिर देवरबीजा तक करीब 5 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में 4 से 5 हजार शिवभक्तों ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने कांवड़ में नर्मदा मैया का पवित्र जल लेकर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ देवरबीजा तक पैदल यात्रा की। यात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों के स्वागत और सेवा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। 9 साल पहले हुई थी शुरुआत महाकाल पालकी, आकर्षक झांकियां और अघोरी दल इस यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। आयोजकों के अनुसार, यह कांवड़ यात्रा का नौवां वर्ष है। लगभग 9 साल पहले दो-तीन सौ लोगों के साथ शुरू हुई यह यात्रा अब हजारों शिवभक्तों के एक बड़े धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन का रूप ले चुकी है। आशीष छाबड़ा ने बताया कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सेवा और भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं, सेवा दल, आयोजन समिति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *