Headlines

पंचायत चुनाव में 50% युवाओं को मौका देगी कांग्रेस:पंचायत टास्क फोर्स का गठन किया; 39 साल से कम उम्र के युवा जुड़ सकेंगे




आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने पंचायत टास्क फोर्स का गठन किया है। इसका उद्देश्य संगठन में सक्रिय और निष्ठापूर्वक काम कर रहे युवाओं की पहचान कर उन्हें चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व और अवसर दिलाना है। पार्टी ने पंचायती राज चुनाव में करीब 50 प्रतिशत तक युवाओं को मौका देने की तैयारी की है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और भीलवाड़ा जिला प्रभारी सी.पी. मीणा ने भीलवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे युवाओं को आगे लाना चाहती है, जो लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। उन्होंने कहा कि अच्छे उम्मीदवार चुनाव जीतकर पंचायत राज संस्थाओं में पहुंचते हैं तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और विकास कार्यों को रफ्तार देने में मदद मिलेगी। टास्क फोर्स के गठन से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और बेहतर लोगों को आगे आने का अवसर मिलेगा। पहली बार युवाओं के लिए अलग विंग
ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने बताया कि पहली बार पंचायत टास्क फोर्स के रूप में युवाओं के लिए अलग विंग तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से युवाओं और युवतियों को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के बीच युवाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। पंचायत टास्क फोर्स के जरिए शहरी निकायों और ग्राम पंचायतों में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जाएगी। 39 साल से कम उम्र के युवा जुड़ सकेंगे
पंचायत टास्क फोर्स में उसी पंचायत में रहने वाले 39 साल से कम उम्र के युवा शामिल हो सकेंगे। इसके लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं रखी गई है। पार्टी के अनुसार, इसमें ऐसे युवाओं को जोड़ा जाएगा जिनकी राजनीति और समाज में अच्छी पकड़ हो और जो राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना चाहते हों।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *