![]()
हरदा कलेक्टर के निर्देश पर हरदा जिले के ग्राम मगरधा में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। करीब 8 घंटे चले अभियान में 25 दुकान-मकानों के सामने बने चबूतरे और ओटले हटाए गए। कार्रवाई के बाद 800 मीटर लंबी नाली के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। इससे गांव में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद है। ग्राम मगरधा के मुख्य मार्ग के किनारे 500 मीटर से अधिक लंबी नाली पर दुकानदारों ने पक्का और अस्थायी कब्जा कर रखा था। इससे नाली की सफाई नहीं हो पा रही थी और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था। नाली पर बनाए स्लैब हटाए
ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद नायब तहसीलदार भगवान दास कामख्याना की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। जेसीबी की मदद से करीब 30 से 40 दुकानों के सामने नाली पर बने स्लैब, शेड और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। ग्राम पंचायत सचिव उमाशंकर ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद अब यहां जल्द नई और व्यवस्थित नाली का निर्माण शुरू किया जाएगा। इससे गांव की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। कार्रवाई के दौरान पंचायत टीम, पटवारी टीम, रहटगांव थाना पुलिस, स्थानीय कोटवार और ग्राम के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Source link
हरदा में 8 घंटे चला प्रशासन का बुलडोजर:25 अतिक्रमण हटाए, 800 मीटर नाली निर्माण का रास्ता साफ किया
