Headlines

भीलवाड़ा में फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक की ब्रांच शुरू:पूरी तरह कंप्यूटराइज रहेगी, लॉकर और एटीएम की सुविधा भी मिलेगी




भीलवाड़ा में फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक की नई ब्रांच शुरू की गई है। ये ब्रांच पूरी तरह कंप्यूटराइज रहेगी। साथ ही लॉकर और एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। इस दौरान बैंक के संचालक मंडल के वाइस चेयरमैन सुनील बख्शी, निदेशक मुकेश कपूर, प्रबंध निदेशक, सुनील पामेचा और बैंक अधिकारी मौजूद रहे। बैंक के 50 हजार से ज्यादा ग्राहक बैंक के चेयरमैन सुनील सक्सेना ने बताया कि फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक देश का एक अग्रणी मल्टी स्टेट सहकारी बैंक है। जो 67 साल से काम कर रहा है। बैंक के देशभर में 27 ब्रांच और 50 हजार से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक के वाइस चेयरमैन सुनील बख्शी ने बताया कि इस बैंक की स्थापना सेठ हरीश सी गोलछा द्वारा की गई थी। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 975.46 करोड़ का कारोबार किया है। इसमें 821 लाख रुपए का फायदा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *