![]()
मोहाली में फ्लैट में पिस्टल देखने के दौरान अचानक गोली चलने से युवक की मौत हो गई। दिल के करीब उसे गोली लगी। युवक लुधियाना से अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए खरड़ आया था। वह अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल भी साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि पिस्टल में एक कारतूस रह गया था। इसी दौरान उसका दोस्त पिस्टल देखने के लिए हाथ में उठा रहा था, तभी ट्रिगर दब गया। हादसा शिवालिक सिटी स्थित मित्तल पैराडाइज के एक फ्लैट में तड़के करीब 4 बजे हुआ। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई है। दोस्तों के साथ खरड़ घूमने आया था गुरप्रीत
मृतक के भाई पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरप्रीत लुधियाना में उसके साथ टू-व्हीलर एजेंसी में काम करता था। 24 अगस्त को वह अपने दोस्तों हरपाल सिंह उर्फ गोपी, हर्षवीर विर्दी और गुरजिंदर सिंह भंमरा के साथ खरड़ घूमने आया था। सभी मित्तल पैराडाइज स्थित गुरप्रीत की दोस्त रूबेना के फ्लैट में ठहरे थे। पिस्टल और रिवॉल्वर अनलोड करके रखे
तड़के करीब 4 बजे गुरप्रीत ने अपनी लाइसेंसी .45 बोर पिस्टल और हरपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर अनलोड करके रख दी थी। हालांकि, गुरप्रीत की पिस्टल में एक कारतूस रह गया था। पिस्टल देखने के दौरान दबा ट्रिगर
इसी दौरान हरपाल सिंह उर्फ गोपी पिस्टल को देखने के लिए हाथ में उठा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली गुरप्रीत के दिल के निचले हिस्से में जा लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
गोली लगने के बाद गुरप्रीत को तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के भाई के बयान दर्ज किए। दोस्त के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू
थाना सिटी खरड़ पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हरपाल सिंह उर्फ गोपी निवासी साहनेवाल, लुधियाना के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Source link
मोहाली में गोली लगने से युवक की मौत:दिल के पास लगी बुलेट; दोस्त के हाथ में थी पिस्टल, लुधियाना का रहने वाला
