![]()
गुरुग्राम शहर के व्यस्त इफको चौक पर मंगलवार को एमजी रोड से गुरुग्राम की ओर जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। घटना से मौके पर करीब 20 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि सड़क धंसने के दौरान कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही गुरुग्राम NAHI के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से धंसी हुई सड़क के आसपास के क्षेत्र को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है, ताकि वाहन चालक और राहगीर गड्ढे के पास न जा सकें। पुलिस द्वारा मौके पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। इफको चौक प्रमुख यातायात केंद्र इफको चौक गुरुग्राम का एक प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के अचानक धंसने से वाहन ड्राइवरों के लिए खतरा बढ़ गया है। पुलिस और संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू स्थानीय निवासियों ने बताया कि यदि समय रहते बैरिकेडिंग नहीं की जाती, तो तेज रफ्तार वाहनों के लिए बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन द्वारा अब सड़क की मरम्मत और गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने की कार्रवाई शुरू किए जाने की उम्मीद है। पुलिस ने तुरंत बैरिकेडिंग करवाई पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर एक छोटा गड्ढा (रोड सिंक-होल) बना हुआ था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत उस जगह पर बैरिकेडिंग करवाई ताकि कोई हादसा न हो। इसके बाद स्थिति की जानकारी देने और आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों तथा एमसीडी (MCD) विभाग को तुरंत सूचित किया।
Source link
गुरुग्राम के इफको चौक पर सड़क धंसी:20 फीट चौड़ा गड्ढा बना, यातायात प्रभावित; बाल-बाल बचे वाहन सवार
