Headlines

Rajasthan Weather Alert | Ganganagar Heatwave & Kota-Bharatpur Rain


राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई। बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक के एरिया में 3 इंच तक पानी बरसा, जिससे यहां तालाब, बांध, एनिकट छलक गए। धौलपुर में नदी में एक युवक बह गया। इधर पश्चिमी जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर

.

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

पार्वती नदी में बहा युवक: पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात बूंदी के तालेड़ा में 70MM दर्ज हुई। अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, दौसा में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं, तेज बारिश से दौसा, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर के कई इलाकों में छोटे जलस्त्रोतों (बांध, तालाब, एनिकट) ओवरफ्लो हो गए हैं। धौलपुर के सकवारा में पार्वती नदी की रपट से बहने एक युवक की मौत हो गई। युवक विजय सिंह (32) के शव को एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम ने बाहर निकाला।

अब कमजोर पड़ेगा मानसून: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर भारत की तरफ और ऊपर शिफ्ट हो गई। इसके कारण अब 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में कमी होने लगेंगी। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून की परिस्थिति रहने की संभावना है।

दो साल की सबसे ज्यादा गर्म: पश्चिमी जिलों में बारिश नहीं होने और सूखा पड़ने से गर्मी तेज हो गई। मंगलवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये पिछले 2 साल में राज्य का अगस्त माह का किसी भी जिले का सर्वाधिक तापमान है। श्रीगंगानगर के अलावा बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: मंगलवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बरसात हुई। सबसे ज्यादा बस्सी में 39MM पानी बरसा। बारिश से दिल्ली हाइवे पर कोटपूतली, शाहपुरा के आसपास पानी भर गया। बारिश के बाद जयपुर में पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे यहां तापमान में 3 डिग्री तक​ गिरावट हुई। जयपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में मंगलवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। दिनभर घने बादल छाए रहे।

जयपुर में मंगलवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। दिनभर घने बादल छाए रहे।

अलवर: मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर और जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अलवर में करीब 49 एमएम यानी लगभग 2 इंच बारिश दर्ज हुई। तेज बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

अलवर में अच्छी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। तापमान में गिरावट हुई।

अलवर में अच्छी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। तापमान में गिरावट हुई।

कोटा: पिछले 24 घंटे में 42.4 एमएम बारिश हुई। रिमझिम बारिश से पारा 4 डिग्री नीचे आ गया। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक कोटा संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है।

कोटा में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात से लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है।

कोटा में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात से लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है।

अजमेर: पिछले एक हफ्ते से सुस्त पड़े मानसून के बाद मंगलवार शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज बारिश शुरू हुई। इस कारण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

अजमेर में मंगलवार शाम को बदले मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई। आने वाले दिनों में भी जिले में बारिश की संभावना है।

अजमेर में मंगलवार शाम को बदले मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई। आने वाले दिनों में भी जिले में बारिश की संभावना है।

उदयपुर: मंगलवार को जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली। शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

उदयपुर में सुबह से मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।

उदयपुर में सुबह से मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।

जोधपुर: मंगलवार को मौसम गर्म रहा। दिन में धूप खिली और उमस बनी रही। इससे लोग परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है।

जोधपुर में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। लोग गर्मी से परेशान रहे।

जोधपुर में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। लोग गर्मी से परेशान रहे।

सीकर: मंगलवार को डेढ़ सप्ताह बाद बारिश हुई है। सीकर में दोपहर बाद बादल छाए और शाम 5 बजे बारिश हुई। सीकर समेत लक्ष्मणगढ़, नेछवा, धोद इलाकों में भी बारिश हुई। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर के कुछ इलाकों में आज भी बारिश का अनुमान है।

सीकर में लंबे समय बाद तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सीकर में लंबे समय बाद तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *