Headlines

पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 2 गिरफ्तार:सफेद बोलेरो में बना रहे थे बड़ी वारदात का प्लान,राहगीरों से लूटपाट करते थे बदमाश




लुधियाना के साहनेवाल इलाके में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हथियारों का खौफ दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। खाली प्लॉट में चल रही थी ‘खतरनाक’ प्लानिंग मिली जानकारी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर दीप चंद की अगुवाई में 25 अगस्त 2026 को पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को पक्की भनक दी कि दो बदमाश जो अवैध पिस्तौल दिखाकर लोगों से लूटपाट करने के आदी हैं मोहल्ला प्रीतम कॉलोनी के एक खाली पड़े सुनसान प्लॉट में छिपे हैं। ये दोनों एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी (नंबर: PB10ED-1626) में बैठकर किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की रेड पुलिस ने बिना देरी किए उस खाली प्लॉट पर रेड मारी और सफेद बोलेरो में बैठे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जब इनकी और गाड़ी की तलाशी ली गई। आरोपियों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने मौके से आरोपियों की सफेद बोलेरो को जब्त कर लिया है। इसके अलावा इनके पास से 32 बोर की पिस्तौल,2 जिंदा कारतूस (7.65),1 धारदार खंजर,1 मोबाइल फोन बरामद किया कौन हैं ये हथियारबंद लुटेरे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ भुमिया उर्फ बोरो मिया निवासी गली नंबर: 03, महा देव सिंह नगर, ग्यासपुरा साहनेवाल और सनी कुमार निवासी गली नंबर:10 मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर, ग्यासपुरा लुधियाना के रूप में हुई है।इन दोनों आरोपियों के खिलाफ साहनेवाल थाने में FIR दर्ज की गई है। इन पर BNS की धारा 304(2) और आर्म्स एक्ट (ARMS Act 25/54/59) के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच सब-इंस्पेक्टर दीप चंद कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *