Headlines

सोहना में एक्सीडेंट में वकील के बेटे की मौत:मॉर्निंग वॉक कर रहा, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, कोर्ट में नो वर्किंग डे




गुरुग्राम जिले में सोहना क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता ललित राघव (भीरावटी) के छोटे बेटे केस राघव की बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, केस राघव बुधवार सुबह नियमित रूप से जॉगिंग के लिए बालूदा मार्ग पर गए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि केस राघव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन ड्राइवर कथित रूप से तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर जॉगिंग कर रहे केस राघव से जा टकराया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने अभी दुर्घटना के वास्तविक कारणों और वाहन ड्राइवर की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किस वाहन ने युवक को टक्कर मारी और हादसे के बाद वाहन किस दिशा में गया। जांच अधिकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान किए जाने की संभावना है। परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर केस राघव के असामयिक निधन की खबर से उनके परिवार, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके पिता ललित राघव सोहना क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में शामिल हैं। ऐसे में उनके पुत्र की अचानक हुई मृत्यु की खबर सुनकर अधिवक्ता समुदाय और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे की घोषणा बार एसोसिएशन के सचिव कुशल भारद्वाज ने बताया कि यह अत्यंत दुखद घड़ी है जिसको लेकर आज अदालत में नो वर्क डे रहा। वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की शीघ्र पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *