![]()
विश्वनाथ मंदिर समिति की ओर से सावन माह में लगातार 13वें वर्ष भगवान शिव की विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त को सुबह 9 बजे से शिव पूजा शुरू होगी। इस दौरान 250 लीटर दूध से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके साथ षोडशोपचार और पंचोपचार पूजा भी होगी। आयोजन का स्थान महापौर निवास के पीछे, साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर है। समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने की अपील की है। समिति के अनुसार यह आयोजन सावन माह में धार्मिक परंपरा के तहत हर साल किया जाता है। दोपहर 2 बजे से भंडारा शिव पूजा के बाद दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने भक्तों से पूजा और भंडारे में शामिल होने की अपील की है। आयोजन का स्थान महापौर निवास के पीछे, साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर, छत्तीसगढ़ रहेगा।
Source link
सावन में 13वें साल होगी भगवान शिव की विशेष पूजा:विश्वनाथ मंदिर में होगा रुद्राभिषेक, षोडशोपचार और पंचोपचार पूजा के बाद होगा भंडारा
