Headlines

फतेहगढ़ साहिब में पति-पत्नी की मौत:गुरुद्वारे से लौटते समय ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले




फतेहगढ़ साहिब में हुए एक सड़क हादसे में चंडीगढ़ निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से माथा टेककर अपने घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान धर्मवीर सिंह और उनकी पत्नी शशि बाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव आलमपुर के पास हुआ। सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना बस्सी पठाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हरपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *