Headlines

मंडी में राखी खरीदने उमड़ीं महिलाएं:हैंडमेड, स्वदेशी राखियों की बढ़ी डिमांड; बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त सफर




भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार से पहले मंडी शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार को मंडी के सेरी मंच पर राखियों की खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। दुकानों और अस्थायी स्टॉलों पर विभिन्न प्रकार की राखियां सजी हुई हैं। इस बीच रक्षाबंधन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। इस बार बाजार में हैंडमेड और स्वदेशी राखियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं, जिनकी कीमत 10 रुपए से लेकर 150 रुपए तक है। छोटे बच्चों के लिए कार्टून वाली रंग-बिरंगी राखियां भी खास आकर्षण का केंद्र हैं, जिनकी कीमत 20 से 80 रुपए के बीच है। बच्चे अपनी पसंदीदा कार्टून राखी खरीदने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सूती धागे और स्टोन की नक्काशी वाली राखियां भी महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। स्वर्णकारों की दुकानों पर चांदी के ब्रेसलेट और आकर्षक राखियों की भी मांग देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार राखियों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 5 राखियों के पैकेट पर 5 रुपए की वृद्धि बताई जा रही है। रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं ज्योतिषाचार्य रामलाल शर्मा के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे तक रहेगी, और भद्रा न होने के कारण राखी बांधने के लिए किसी विशेष समय की बाध्यता नहीं होगी। बहनें अपनी सुविधा के अनुसार शुभ समय में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं। सुबह 8:04 से 11:22 बजे तक चंद्रग्रहण का योग इसी दिन सुबह 8:04 से 11:22 बजे तक चंद्रग्रहण का योग बताया गया है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका भारत में कोई धार्मिक या ज्योतिषीय प्रभाव नहीं माना जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने लोगों से किसी भी तरह की भ्रांति में न रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *