![]()
कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र की शराब दुकान के पास बुधवार को एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान कैलवारा फाटक निवासी रवि रजक (30) के रूप में हुई है। वह पिछले 2 दिनों से लापता था। दवा लेने घर से मैहर गया युवक रवि रजक, पिता गोरेलाल रजक, कैलवारा फाटक में गायत्री मंदिर के पास रहता था। परिजनों के मुताबिक, रवि 24 अगस्त को दवा लेने की बात कहकर घर से मैहर के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दो दिन बाद शराब दुकान के पास मिला शव पुलिस को 26 अगस्त की सुबह बरगवां शराब दुकान के पास शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच जारी रंगनाथ थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद रिपोर्ट दायर कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link
शराब दुकान के पास मिला लापता युवक का शव:2 दिन पहले दवा लेने मैहर गया था; पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
