Headlines

पंचकूला में जेबीटी टीचर के खिलाफ FIR के आदेश:SIR ड्यूटी में बड़ी लापरवाही, 220 में सिर्फ 5 नोटिस बांटे




पंचकूला जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव ड्यूटी में कथित गंभीर लापरवाही बरतने वाले एक जेबीटी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शिक्षक को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के तौर पर मतदाताओं को नोटिस बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन आरोप है कि उसने 220 नोटिसों में से केवल 5 नोटिस ही वितरित किए। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भेज दिया है। 30 तक नोटिस बांटने का समय भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशों पर पंचकूला जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 चल रहा है। इसके तहत कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ मतदाताओं को नोटिस वितरित करने सहित अन्य निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, संबंधित बीएलओ को 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक नोटिस वितरण का कार्य पूरा करने के लिए नियुक्त किया गया था।
कालका विधानसभा के मतदान केंद्र से जुड़ा मामला मामला पंचकूला जिले के कालका विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 38 से जुड़ा है। रामनगर प्राइमरी स्कूल में तैनात जेबीटी गुरबचन सिंह को बतौर बीएलओ संख्या में नोटिस वितरित करने थे, लेकिन जांच में सामने आया कि 220 नोटिसों में सिर्फ 5 ही बांटे गए। निर्वाचन अधिकारियों ने इसे चुनावी कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना है। पुलिस को भेजा पत्र, FIR की कार्रवाई के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस उपायुक्त, पंचकूला को पत्र भेजा है। साथ ही संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे में नोटिस वितरण में कथित लापरवाही सामने आने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *