Headlines

पाकुड़ में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म:बच्ची के रोने पर पूरा मामला हुआ उजागर, दो नाबालिग से पुलिस कर रही पूछताछ




पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 5-6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मालपहाड़ी पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान एक बच्चे ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पीड़िता अपने पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान, 8-9 साल के दो नाबालिग बच्चों ने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर उसकी मां ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल मालपहाड़ी थाने को सूचित किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव से दोनों नाबालिग बच्चों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। बुधवार को मालपहाड़ी थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को एक छोटी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *