![]()
जालंधर के थाना नंबर 7 के तहत आते गांव सुभाना के रहने वाले 40-45 वर्षीय विजय कुमार ने पुलिस पर धमकियों का आरोप लगा और कथित रूप से ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मंडी में खाना सप्लाई करने का काम करते थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस केस में छूट दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठने और फिर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण विजय कुमार बीते 3-4 दिनों से बेहद मानसिक तनाव में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, परिजनों ने साफ कर दिया है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। झूठे केस से निकालने के नाम पर वसूले 50 हजार
मृतक के बेटे सन्नी और पत्नी रीतू ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस (क्राइम ब्रांच) ने सन्नी को उठा लिया था और उस पर एनडीपीएस (ड्रग्स) का पर्चा दर्ज कर दिया था। आरोप है कि इलाके के सन्नी (सीए), सुक्खा और मेशी नाम के व्यक्तियों ने मामला सुलझाने और मौके पर ही जमानत करवाने का दावा करते हुए 50,000 रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने पहले कहा था कि 4 ग्राम सामान का पर्चा डाला गया है, जिसकी तुरंत जमानत हो जाएगी। लेकिन जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तो पता चला कि 5 ग्राम का पर्चा दर्ज किया गया है और जमानत नहीं हो सकती, जिसके बाद सन्नी को जेल भेज दिया गया। आरोप-पैसे मांगने पर परिवार को दी जा रही थी जान से मारने की धमकी
धोखाधड़ी का अहसास होने पर जब विजय कुमार ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें फोन पर धमकियां देनी शुरू कर दीं। आरोपियों ने कहा, “यदि पैसे वापस मांगे तो तेरे पूरे परिवार और साले के कुनबे को जान से मार देंगे। इन धमकियों से डरकर विजय कुमार इतने सहम गए थे कि वे तीन-चार दिनों से अपने घर भी नहीं आ रहे थे और बूटा मंडी स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर छिपे हुए थे। वे बीते दिन ही घर लौटे थे। खुदकुशी से ठीक पहले बनाया सुसाइड वीडियो
मृतक के बेटे ने बताया कि सुबह 10:15 से 10:30 बजे के बीच उसके पिता ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड की। वीडियो में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार सुक्खा, मेशी और सन्नी (सीए) सहित 4-5 लोगों को ठहराया है। वीडियो बनाने के तुरंत बाद उन्होंने बेटे से वीडियो किसी को भेजने को कहा और उसे बीड़ी लेने नीचे भेज दिया। जब बेटा वापस लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। जाली तोड़कर अंदर देखने पर विजय कुमार फंदे पर लटके मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल (पिम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाने के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी, इंसाफ की मांग
मृतक की पत्नी रीतू ने रोते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने आरोपियों से दुखी होकर यह कदम उठाया है। जब तक 50 हजार रुपये ठगने और धमकियां देने वाले सभी आरोपियों को जेल के अंदर नहीं डाला जाता, हम शव का संस्कार नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो हम थाने के बाहर धरना भी देंगे।
Source link
जालंधर में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी:पुलिस पर झूठे केस में फंसाने-50 हजार लेने के आरोप; परिजन बोले-इंसाफ मिलने तक नहीं करेगे संस्कार
